ACP मनस्वी वशिष्ठ को किया गया सस्पेंड, दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) मनस्वी वशिष्ठ को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन का के बाद की गई है। इसका नेतृत्व ACP मनस्वी वशिष्ठ कर रहे थे।

दरअसल, दिल्ली पुलिस के कुछ जवान पुलिस मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए थे। वे दो अधिकारियों के तबादले के आदेश वापस लेने की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन में ACP मनस्वी वशिष्ठ भी शामिल हुए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि शाहदरा पुलिस स्टेशन में 23 अक्टूबर को वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई थी। वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा के तत्कालीन SHO इंस्पेक्टर अरुण कुमार पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वकीलों ने हड़ताल शुरू कर दी थी।

वकीलों के विरोध के दबाव में 28 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और SHO अरुण कुमार का तबादला कर दिया था।

इस ट्रांसफर की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को करीब 100 से 150 पुलिसकर्मी (जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं) पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हुए थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद ACP मनस्वी वशिष्ठ कर रहे थे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial