संसद परिसर में एनडीए सांसदों का मार्च, बीजेपी ने पूछा- राहुल कब जाएंगे झारखंड?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मानसून सत्र में लगातार विपक्ष का हंगामा जारी है। संसद के मानसून सत्र का आज  17वां दिन है। 20 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र में  विपक्ष लगातार संसद के अंदर और बाहर नारेबाजी और हंगामा कर रहा है। वहीं, आज मंगलवार को एनडीए के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के गतिरोध के विरोध में मार्च निकाला।

यह सब हाल ही में हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच चल रहे टकराव के बीच हो रहा है। इस मुद्दे की वजह से संसद की कार्यवाही में बार-बार रुकावटें आई हैं।

बीजेपी ने राहुल गांधी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।  राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ ने कहा कि यह दोहरे मापदंड का मामला है। राहुल गांधी सदन से भाग रहे हैं और झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर चुप हैं। देश सब कुछ देख रहा है।

बीजेपी सांसद मुकेश दलाल और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का आमना-सामना हुआ। जब प्रियंका संसद भवन जा रही थीं तब मुकेश दलाल ‘राहुल गांधी शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में ‘झारखंड में छात्रों पर हुई निर्दयता पर राहुल गांधी जवाब दो’ के पोस्टर भी थे। इसी दौरान बीजेपी सांसद ने प्रियंका गांधी से पूछा कि राहुल गांधी झारखंड कब जाएंगे, इस पर प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी झारखंड के बच्चों से मिले हैं और बातचीत भी की है। इतना कहकर वे आगे बढ़ गईं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial