जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगुचक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, कॉकरोच जनता पार्टी का आरोप, छात्रों के साथ की धक्का-मुक्की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन अस्पताल ले गई। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया और छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर की गई है।

नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को ज़रूरी मेडिकल इलाज के लिए यहाँ से एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है और वे अभी मेडिकल निगरानी में हैं।

वहीं आंदोलन से जुड़े लोगों का आरोप है कि शनिवार तड़के पुलिस सबसे पहले आंदोलन के संयोजक अभिजीत दिपके के ठहरने की जगह पहुंची और उन्हें वहां रोक दिया। इसके बाद पुलिस जंतर-मंतर पहुंची और सोनम वांगचुक को वहां से अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान छात्रों के साथ धक्का-मुक्की हुई।

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए यहां से निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर लेकर गए। 60 साल का एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर था उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर यहां से लेकर गई। हमें नहीं पता कि कहां लेकर गए हैं। जैसे ही मुझे खबर मिली, मैं जंतर-मंतर आ रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial