उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी कार, चार लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-108) पर गंगनानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक इनोवा कार भागीरथी नदी में गिर गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई से होते हुए सीधे भागीरथी नदी में जा गिरी।

इनोवा में कुल 7 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री जा रहे थे। नदी के किनारे पत्थरों के बीच से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक गुजरात के रहने वाले थे।

वहीं वाहन में सवार अन्य लोगों के नदी में लापता होने की आशंका के चलते उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

गंगनानी के पास इनोवा कार नदी में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया।घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक नदी किनारे से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial