26 विकास कार्यों के लिए CM धामी ने दी 22 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 26 विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 22 करोड़ 15 लाख 32 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति का अनुमोदन किया है। स्वीकृत कार्यों में सड़क और नाली निर्माण, सुरक्षात्मक कार्य, तारबाड़, धार्मिक एवं मेला स्थलों का सौंदर्यीकरण, हैंडपंप स्थापना और विद्युत संबंधी कार्य शामिल हैं।

देहरादून जिले के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 8.96 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत आरकेडिया के मिठ्ठी बेहड़ी में आंतरिक सड़क, नाली निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 89.44 लाख रुपये, कैनाल रोड जाखन नगर के वार्ड संख्या सात के लिए 82.29 लाख, मालसी के वार्ड संख्या एक के लिए 60.91 लाख, गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या छह नागेश्वर के लिए 78.92 लाख और वार्ड संख्या सात संजय विहार के लिए 39.97 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा गढ़ी कैंट के वार्ड संख्या पांच टपकेश्वर के लिए 62.36 लाख, वार्ड संख्या चार रोजपुर रोड के लिए 84.48 लाख, वार्ड संख्या छह दून विहार के लिए 96.75 लाख, वार्ड संख्या दस डोभालवाला के लिए 76.62 लाख, घोरणखास के लिए 79.71 लाख, वार्ड संख्या 12 किशननगर के लिए 50.08 लाख और वार्ड संख्या 11 विजय कॉलोनी के लिए 94.65 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन क्षेत्रों में आंतरिक सड़क, नाली और सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।

पिथौरागढ़ जिले में चार कार्यों के लिए 3.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इनमें डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम सभा लीमा टोडा में सीसी मार्ग निर्माण के लिए 86.45 लाख रुपये, धारचूला के ग्राम गटघोरगाड़ी में नौलिंग मेला स्थल निर्माण के लिए 79.49 लाख, विण विकासखंड की ग्राम सभा उपरतोला में आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए 84.94 लाख और डीडीहाट की ग्राम पंचायत खोलीमाली कन्यूरी में खड़ंजा, सीसी मार्ग, पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 93.64 लाख रुपये शामिल हैं।

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ताकुला मंडल में सूअर रोधक तारबाड़ के लिए 45.63 लाख रुपये और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में दन्या के पास सिद्धेश्वर मंदिर उधाण के सौंदर्यीकरण के लिए 97.08 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 58.248 लाख रुपये की पहली किस्त का शासनादेश भी जारी किया गया है।

चम्पावत जिले में मटेला के राजस्व ग्राम भगीनाखेत स्थित भौलेश्वर मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खटोली के भगवती मेला स्थल के लिए 50 लाख और ग्राम पंचायत बुगाख्याली के भागेश्वर मेला स्थल के लिए 25 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी किए गए हैं। वहीं, लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठांटा में ऐतिहासिक दूधाधारी भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, दर्शक दीर्घा और ध्यान केंद्र के निर्माण के लिए 97.10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर विकासखंड स्थित चौकी महादेव शिवालय के सौंदर्यीकरण के लिए 67.87 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

हरिद्वार जिले में ग्रामीण पेयजल सुविधाओं के विस्तार के लिए झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 50 हैंडपंप लगाने को 99.44 लाख रुपये और लक्सर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 50 हैंडपंप स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 23 लाख 46 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए विद्युत पोल स्थापना, लाइन निर्माण और लाइन स्थानांतरण के कार्यों पर 3 करोड़ 44 लाख 4 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial