नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है। यह घोषणा उन्होंने तब की है जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस जबरन धरना स्थल से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई।
अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि अब वह खुद अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद आंदोलन रुकेगा नहीं।
अभिजीत दिपके ने साफ किया कि NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामले को लेकर 20 जुलाई को होने वाला ‘संसद चलो’ मार्च अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वह आज से आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं और सरकार से मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन में ज़्यादा से ज़्यादा छात्रों से शामिल होने की अपील भी की।









