उत्तराखंड में राहुल गांधी खेलेंगे ‘यूथ कार्ड’, लाखों युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून:  17 जुलाई कांग्रेस के लिए महत्वपूर्व दिन होने वाला है। इस दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज‘ कार्यक्रम में शिरकत करने देहरादून आ रहे हैं।इस कार्यक्रम के जरिए वे पहली बार सीधे प्रदेश के छात्र और युवा वर्ग से संवाद करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए लाखों छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यदि यह दावा जमीनी हकीकत में बदलता है, तो यह केवल एक जनसभा नहीं बल्कि, राज्य में कांग्रेस की युवा राजनीति का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जाएगा। इससे पहले भी राहुल गांधी अन्य राज्यों में युवाओं के साथ जुड़ कर शिक्षा और अन्य मुद्दों पर बातचीत कर चुके हैं।

राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस के पंजीकरण अभियान को लेकर है।  पार्टी डिजिटल माध्यम से छात्रों को जोड़ने का दावा कर रही है, लेकिन अब सभी की निगाह इस बात पर है कि पंजीकरण कराने वाले युवाओं में से वास्तविक तौर पर कितने लोग कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते हैं।

‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर जारी वेबसाइट https://chhatronkigoonj.in/ के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक 2,50,507 छात्र अपना पंजीकरण करा चुके हैं। कांग्रेस का दावा है कि आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। यह आंकड़ा लगातार अपडेट हो रहा है. इसमें सिर्फ उत्तराखंड के ही नहीं, बल्कि देशभर के छात्र शामिल हैं।

कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 20 हजार से ज्यादा छात्रों के लिए व्यवस्था की जा रही है। पूरे राज्य से छात्रों के दल राहुल गांधी को सुनने की उम्मीद में है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial