न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा – ‘भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से ग्रो करने वाली इकोनॉमी है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यूजीलैंड: पीएम मोदी ने आज भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया । यहां उन्होंने कहा कि आज 40 साल बाद भारत का कोई पीएम न्यूजीलैंड आया है। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा था, लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था, तब मुझे न्यूजीलैंड आना का मौका मिला था।

उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में तीन चीजें दी थीं- एक मफलर, दूसरा कैप और तीसरा दस्ताना। उसमें से एक चीज में अभी मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। ये मफलर 25-30 साल पहले मुझे न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। इतने साल में मैंने कई बार इसे उपयोग किया और आज भी इसे संभाल कर रखा हूं, जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।

पीएम मोदी ने कहा, जब मेरा यहां आने का कार्यक्रम बना था, तो मैं इसे अपने साथ लेकर आया। भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते को न्यूजीलैंड की सुंदर परम्परा, अच्छे से डिफाइन करती है। यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है- वाका। वाका सिर्फ एक नाव का नाम नहीं है, वाका हमारी शेयर्ड जर्नी का प्रतीक है। अब भारत-न्यूजीलैंड की यही वाका एक नए सफर पर निकलने के लिए तैयार है। हमारे सामने अवसरों से भरा खुला समुद्र है। हवाएं हमारे साथ हैं, समंदर की विशाल लहरें हमारे साथ हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि भारत हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता है, जो आज अपनी प्राचीनता को सहेजते हुए आधुनिकता को स्वीकार कर रहा है। हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है इसका कारण है हमारी सीखने की ललक। भारत सबसे सीखता है। हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं।

न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का अधिकार दिया था। आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसायटी में वीमेन बहुत बड़े पैमाने में सहयोग दे रही हैं। भारत भी आज वीमने लेड डेवलपमेंट के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है। ग्रामीण इकोनॉमी कैसे किसी देश की तकदीर बदल सकती है, ये न्यूजीलैंड ने करके दिखाया है। ये भारत जैसे छोटे किसानों वाले बड़े एग्रीकल्टर नेशन के लिए बहुत बड़ी सीख है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial