दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में काफ़ी हंगामा हुआ है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज़ होकर नरोत्तम के समर्थक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। हालात ये हो गए कि नरोत्तम के समर्थकों ने पत्थरबाजी की और पुलिस की गाड़ी को भी पलटा दिया।
इसके अलावा नरोत्तम समर्थकों ने बीजेपी ऑफिस पर कब्जा कर लिया। हंगामा इतना बढ़ गया कि प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
हंगामे के बाद नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे शांत रहें और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन से बचें, क्योंकि टिकट न देने का फैसला पार्टी का है। पार्टी फोरम में बात रखने का तरीका ये नहीं है।
उन्होंने कहा कि “मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करूंगा कि मैंने जो विजुअल सोशल मीडिया पर देखे, जिसमें कार्यकर्ता पेट्रोल डाल रहे थे, मिट्टी का तेल डाल रहे थे, ऐसा कोई कार्य नहीं करें। जैसा मैंने कल कहा था कि रास्ता ब्लॉक नहीं करना है, पार्टी के फोरम पर अपने तरीके से अपनी बात कही जाती है, इस तरह से व्यक्त नहीं की जाती है।”
बीजेपी ने दतिया में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया बल्कि आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया। बीजेपी के इस फैसले से नरोत्तम के समर्थक नाराज हो गए और सड़कों पर उतर आए।









