कोलकाता: भाजपा ने पश्चिम बंगाल से अपने तीन राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। TMC के तीनों बागी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। आज ही ये तीनों नेता BJP में शामिल हुए थे।
TMC से इस्तीफा देने के बाद आज इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के साल्ट लेक ऑफिस में बीजेपी में शामिल किया गया। सामिक भट्टाचार्य ने बीजेपी के झंडे देकर तीनों नेताओं का स्वागत किया और कहा कि उनके राजनीतिक अनुभव से राज्य में भाजपा मजबूत होगी।
भाजपा का दामन थामते ही बीजेपी ने नया राजनीतिक दांव खेल दिया। बीजेपी ने बिना देर किए तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
इस घटनाक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि बंगाल की राजनीति अब और अधिक आक्रामक मोड़ लेने वाली है।भाजपा इसे संगठनात्मक मजबूती और टीएमसी की कमजोरी के रूप में पेश कर रही है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे ममता बनर्जी के लिए बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है।









