बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर बोले CM धामी, ‘मंदिर में चोरी होना गौ हत्या जैसा महापाप’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा अफ़सोस जताया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में चोरी के मामले में कार्रवाई हो रही है।जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी होना गौ हत्या जैसा महापाप है।

सीएम धामी ने आगे कहा कि इस प्रकार की चोरी मां बाप की हत्या करने जैसा पाप है। यह पाप क्षमा योग्य नहीं है। इस चोरी के पीछे जो कोई भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जांच कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है, जिस प्रकार की रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी होने के बाद सरकार ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।मामला संज्ञान में आते ही बीकेटीसी ने एक जांच कमेटी बनाई थी।उसके बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।एफआईआर दर्ज होने का मतलब माना जा रहा है कि इस मामले में सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो बयान दिया है, उससे लगता है कि आने वाले समय में जैसे जांच आगे बढ़ेगी, उसी अनुसार बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial