अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर लगी चोट, कहा – “मुझे जानबूझकर निशाना बनाया गया”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कल अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद आज पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित चंडीतला पुलिस स्टेशन के बाहर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला हुआ है, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। और सिर से खून बहने लगा।

दरअसल टीएमसी कार्यकर्ता और नेता अपने गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला पुलिस स्टेशन में एक ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों के खिलाफ ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

नारेबाजी के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और हाथापाई शुरू हो गई। हिंसक झड़प के बीच सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में चोट लग गई और सिर से खून बहने लगा।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनके सिर पर बॉल (या किसी ठोस वस्तु) से हमला किया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।

हमले के बाद वह कुछ समय के लिए जमीन पर भी गिर गए, जहां से सुरक्षाबलों और टीएमसी समर्थकों ने उन्हें सुरक्षित निकाला।

पश्चिम बंगाल में हाल ही में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बाद यह दूसरे बड़े कद्दावर नेता पर हमले की घटना सामने आई है, जिससे राज्य में सियासी तनाव काफी बढ़ गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial