अगर अभिषेक को कुछ हुआ तो … ममता बनर्जी ने दी सीधी चुनौती, कहा- हमेशा के लिए कोई कुर्सी पर नहीं रहता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार को हुई हिंसा के बाद राजनीति गरमा गई है।सुरक्षा बलों की मौजूदगी में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया। जिसको लेकर ममता बनर्जी ने काफ़ी नाराज़गी जताई है।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर हैरानी जताई और हमले के बाद अस्पताल में उनके इलाज के दौरान किए गए सुरक्षा इंतजामों और परिस्थितियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई के लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए और वह किसी से डरने वाली नहीं हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि शासक ही हत्यारे बन गए हैं।उन्होंने कहा, ”हम किस देश में रह रहे हैं पता नहीं। सत्ता परिवर्तन के बाद गुंडागर्दी इतनी ज़्यादा बढ़ गई है, इतनी अमानवीयता बढ़ गई है। कल अगर उनके परिवार में ऐसा होगा तो क्या होगा। हमेशा के लिए कोई कुर्सी पर नहीं रहता।  वहीं अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है।

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और कहा कि अगर किसी भी चीज की जरूरत हो, तो मैं उन्हें बता सकती हूं। उन्होंने यहां तक कहा कि वे अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या किसी भी दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

राहुल गांधी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला और भाजपा की ‘बदले की राजनीति’ करार दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।उन्होंने कहा कि यह कोई व्यक्तिगत हमला नहीं है, बल्कि सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है। राहुल गांधी ने इस घटना को भाजपा की “घिनौनी” और “बदले की राजनीति” का हिस्सा बताया।

उन्होंने साफ किया कि राजनीतिक मतभेद कभी भी किसी भी तरह की हिंसा का कारण नहीं बन सकते।उन्होंने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार दोनों से दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial