अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं , US स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रंप का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: अमेरिकी दूतावास द्वारा आयोजित अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक लाइव फोन कॉल के जरिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप, ने कहा “मुझे भारत से प्यार है और मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा  फैन)हूं।”

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दिल्ली में चल रहे समारोह के बीच से सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को फोन मिलाया, जिसके बाद ट्रंप ने लाउडस्पीकर के जरिए वहां मौजूद अतिथियों को संबोधित किया।

ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा कि वो मेरे बेहद करीबी दोस्त और एक महान नेता हैं । उन्होंने कहा, “पीएम मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं… और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।”

विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को जल्द ही व्हाइट हाउस आने का आधिकारिक निमंत्रण भी दिया है।

ट्रंप ने इस दौरान कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध आज जितने मजबूत हैं, उतने पहले कभी नहीं रहे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और निवेश को लेकर लगातार सकारात्मक बातचीत चल रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial