आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका ज़ोर से लगा हैं। तेल की कीमतों में फिर से इज़ाफ़ा कर दिया गया है। पिछले 10 दिनों के भीतर पेट्रोल ₹7.35 और डीजल ₹7.5 तक महंगे हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के तनाव के कारण सरकारी तेल कंपनियों ने यह बढ़ोतरी की है।
तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल के दामों में 2.71 रुपये की वृद्धि की है। तेल कंपनियों ने पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की है।
तेल कंपनियों के इस फैसले का सीधा असर परिवहन पर पड़ेगा, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीज़ें और भी महंगी हो जायेंगी।
इससे पहले ऑयल कंपनियों ने शनिवार 23 मई 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा किया था। पेट्रोल के दाम करीब 87 पैसे और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इसके साथ-साथ सीएनजी के दामों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोत्तरी की गई थी।









