तमिलनाडु: आज सीएम विजय की कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार हो गया है। 23 विधायकों को गवर्नर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आर.वी. आर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के 19 और गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के 2 विधायक शामिल हैं।
शपथ लेने वाले मंत्रियों में कांग्रेस विधायक राजेश कुमार एस और पी. विश्वनाथन, तथा TVK के श्रीनाथ, कामली एस, सी. विजयलक्ष्मी, आर.वी. रंजीत कुमार और मोहम्मद फरवास जे. शामिल हैं। इस विस्तार के साथ ही, लगभग छह दशकों के अंतराल के बाद कांग्रेस की राज्य सरकार में वापसी हुई है।
तमिलनाडु में TVK सरकार के सत्ता संभालने के 10 दिन बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार है। तमिलनाडु में 59 वर्षों तक सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस सरकार में शामिल हुई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री विजय मंत्रिमंडल में कुल 10 मंत्री थे। लेकिन अब TVK के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों के शपथ लेने के बाद मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 33 हो गई है।









