पश्चिम बंगाल- फलता सीट पर बड़ा उलटफेर, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने लिया नाम वापस, 21 मई को है दोबारा चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल: राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। फलता विधानसभा सीट से TMC के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अचानक चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। और अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया है।

जहांगीर खान के इस कदम के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। उन्होंने कहा कि वो निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले रहे हैं। उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है।

जहांगीर खान ने कहा ‘हमारे माननीय मुख्यमंत्री फलता के विकास के लिए एक विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं, इसलिए फलता के लोगों के हित में, मैं गुरुवार को होने वाले पुनर्निर्वाचन से अपना नाम वापस ले रहा हूं’।
हाल ही में हुए चुनाव के दौरान जहांगीर खान काफी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ खुद को पुष्पा बताया था।उनका यह बयान काफी वायरल हुआ था।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial