पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इज़ाफ़ा, 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा, CNG भी हुई महंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम एशिया में जारी संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने आखिरकार भारत में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। आज से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 से ज्यादा की बढ़ोतरी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।

दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है।

CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए ₹79.09 खर्च करने होंगे।

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी इज़ाफ़ा किया जा सकता है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial