दिल्ली- विवेक विहार में 4 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोगों की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग बी-13 बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी और धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, ऐसी आशंका जताई जा रही है एसी फटने से यह हादसा हुआ है।

इस पूरी चार मंजिला बिल्डिंग में आठ फ्लैट हैं।यह बी-13 प्लॉट नंबर की बिल्डिंग विवेक विहार फेस-1 में स्थित है। आग सेकंड फ्लोर पर लगी फिर यह आग फैलते-फैलते फोर्थ फ्लोर तक पहुंच गई। इस आग में सेकंड, थर्ड और फर्स्ट फ्लोर के परिवार के सदस्यों की मौत हुई है।अपर ग्राउंड फ्लोर को इस आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, जिसके चलते अपर ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोग बच गए।

इस हादसे पर सीएम रेखा गुप्ता ने अफ़सोस का इज़हार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें।”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial