बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा होगा मतदान, 21 मई को वोटिंग, 24 को रिजल्ट, गड़बड़ियों की शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग का फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा सीट पर  वोटिंग स्थगित करने का ऐलान किया है। आयोग ने इस सीट के सभी पोलिंग बूथों पर 21 मई को दोबारा से मतदान कराने का ऐलान किया है और 24 मई को वोटों की गिनती होगी।

चुनाव आयोग का कहना है कि 29 अप्रैल को फलता विधानसभा क्षेत्र, पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में पोलिंग स्टेशनों पर वोटिंग के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी की घटना सामने आई थी जिसको लेकर यह फैसला किया गया है।

294 सीटों पर दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान फलता सीट पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने और टेप चिपकाने का मामला सामने आया था।इसे लेकर चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए थे। जांच की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग  ने फलता सीट पर वोटिंग को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

फलता विधानसभा सीट से कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीएमसी से जहांगीर खान, बीजेपी से दिबांगशु पांडा, कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई एम से संभु नाथ चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा दो निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial