जामिया यूनिवर्सिटी में RSS के कार्यक्रम को लेकर हंगामा, कई छात्र संगठनों ने ‘युवा कुंभ’ का किया विरोध, भारी पुलिस बल तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:आरएसएस के द्वारा जामिया मिलिया इस्लामिया में आज मंगलवार को युवा कुंभ का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के विरोध में कई छात्र संगठनों ने विरोध कर हंगाम किया। NSUI के छात्रों ने इस आयोजन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।  हालात बिगड़ने ना पाए इसके लिए दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

दरअसल यूनिवर्सिटी में संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘युवा कुंभ’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।जिसकाAISASFI और NSUI जैसे छात्र संगठनों ने इस कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया।

बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान और RAF के जवान जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 1 के बाहर तैनात किए गए हैं।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की इकाई ने इस कार्यक्रम पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह आयोजन ‘सीधा उकसावा’ है तथा अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा एवं सुरक्षा के खिलाफ है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial