तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर कसा तंज, कहा- ‘Elected CM नीतीश कुमार को हटाने का प्रण लेने वाले Selected CM को बधाई’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना:  सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही तेजस्वी यादव ने उन पर तंज कसा है।  राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी है। हालांकि बधाई के साथ उन्होंने सम्राट चौधरी पर तंज भी कसा है। उन्हें Selected CM बताया है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा- सम्राट चौधरी जी द्वारा आज Elected मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा Selected मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।

साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी उम्मीद जताई गई कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के विकास, शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के लिए ठोस कदम उठाएंगे और बाहरी प्रभावों से ऊपर उठकर राज्य के हित में काम करेंगे।

आशा है कि नए सेलेक्टेड सीएम सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial