बिहार में आज से सम्राट युग की शुरुआत हो गई है।आज सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ जेडीयू की तरफ से बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।
राज्यपाल अता हसनैन ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल गया है।
शपथ लेने के बाद सीएम सम्राट चौधरी का पहला बयान आया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सिर्फ मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा।
बिहार में एनडीए की सरकार है, लेकिन सत्ता में शामिल भाजपा ने पहली बार राज्य में अपना सीएम बनाया है। विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार को ही बनाया गया, लेकिन बदले हालात में उनके राज्यसभा जाने के बाद अब भाजपा को सरकार का नेतृत्व करने का मौका मिला है।
सम्राट चौधरी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर थे। अब डिप्टी सीएम के तौर पर जदयू नेता विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र कुमार यादव ने शपथ ली है। सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पसंदीदा रहे हैं।









