देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
इस दौरान एक विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम ने हुए कहा, ‘आज दिल्ली, देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है।आपको याद होगा बाबा केदार के दर्शन के बाद, मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियां और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से ये युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी देहरादून के डाट काली मंदिर पहुंचे जहां वह पूजा-अर्चना की। इससे पहले प्रधानमंत्री ने देहरादून एक्सप्रेस-वे ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की और एक भव्य रोड शो किया, जहां जनसैलाब में पीएम का जोरदार स्वागत किया।
इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। करीब 13,000 करोड़ रुपये की इस सौगात में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल है।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर पीएम ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट भी उत्तराखंड के विकास को नई गति देगा। इस एक्सप्रेसवे का बहुत बड़ा हिस्सा जो वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रास्ते यहां पहुंचता है।इससे गाज़ियाबाद बागपत, बड़ोत, शामली और सहारनपुर जैसे अनेक शहरों को भी बहुत फायदा होगा. टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम है।पूरे देश को इस प्रोजेक्ट की बहुत बहुत बधाई देता हूं।










