उत्तराखंड में कांग्रेस का बड़ा दावा, कुमारी शैलजा का बयान, कई बड़े नेता संपर्क में, जल्द ज्वाइनिंग करेंगे कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई जमीनी और वरिष्ठ नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में ज्वाइनिंग का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

हरिद्वार में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में शैलजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता और कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के प्रति खासा उत्साह है।

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
कुमारी शैलजा ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और पलायन तेजी से हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं और दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं, जिससे जनता में असंतोष है।

शैलजा ने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और अगर कहीं नाराजगी है तो उसे पार्टी फोरम के माध्यम से दूर किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नाराज नहीं हैं और समय-समय पर पार्टी को मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

यशपाल आर्य ने बताया कि जल्द ही उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का गठन किया जाएगा और कमजोर इकाइयों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial