‘पश्चिम एशिया का स्वर्ण युग शुरू होने वाला है’, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर दिए बड़े संकेत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर समझौता मिडिल ईस्ट के लिए स्वर्ण युग साबित हो सकता है?उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में यही दावा किया है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसे विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बताया है। उन्होंने कहा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही सुचारू रूप से चालू होगी। साथ ही यह भी कहा कि यह पश्चिम एशिया के लिए स्वर्ण युग साबित हो सकता है।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा- “विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है! ईरान भी यही चाहता है, अब उनका सब्र जवाब दे चुका है! और ठीक यही हाल बाकी सभी का भी है!”

ट्रंप ने लिखा-“अमेरिका, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज़ों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा। वहां बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे! इससे बहुत पैसा भी कमाया जाएगा। ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। हम हर तरह की ज़रूरी चीज़ों से लदे हुए वहाँ मौजूद रहेंगे, और बस वहीं आस-पास ही रहेंगे ताकि यह पक्का हो सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा। यह  मिडिल ईस्ट का भी ‘स्वर्ण युग’ साबित हो सकता है!”

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial