देहरादून- कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव से मुलाकात, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दिए ये सुझाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और देहरादून शहर में संचालित पब बार पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिया।

मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में प्रीतम सिंह ने कहा है कि, उत्तराखंड राज्य में हाल ही के समय में कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं और पब बार संस्कृति को लेकर जनमानस में गहरी चिंता है। उन्होंने कहा कि देहरादून में दिनदहाड़े हो रहे हत्याकांड विशेष रूप से मसूरी डायवर्जन पर हुई गोलीकांड की घटना ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। यह भी चिंता का विषय है कि प्रदेश में अक्सर किसी बड़ी घटना के बाद ही सरकारी मशीनरी सक्रिय होती है, जबकि आवश्यक है कि पूर्व से ही सतर्क और सक्रिय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रीतम सिंह ने कहा कि, वर्तमान में एक विरोधाभाषी स्थिति देखने को मिल रही है कि जहां सामान्य दिनों में बार संचालन का समय निर्धारित हुआ करता है वहीं शनिवार और रविवार को देर रात तक बार खुले रखने की अनुमति दी जा रही है। ऐसी व्यवस्था, कानून व्यवस्था की दृष्टि से गंभीर चिंता को जन्म देती है. विशेषकर जब देर रात आपराधिक घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती है।

उन्होंने मुख्य सचिव से मांग करते हुए कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए थाना स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और हर हफ्ते अनिवार्य क्राइम रिव्यू बैठक आयोजित की जाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर सुनसान और बाहरी इलाकों में पुलिस गश्त सुदृढ़ की जाए और पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) वैन की संख्या बढ़ाई जाए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial