सांसद प्रद्युत बोरदोलोई BJP में हुए शामिल, असम में कांग्रेस को लगा दूसरा बड़ा झटका, कल ही पार्टी से दिया था इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: असम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। असम के नगांव से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बुधवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए।

इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रद्युत बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा था। इस्तीफे में उन्होंने लिखा, ‘भरे मन से, मैं कांग्रेस के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।’

कांग्रेस से इस्तीफा देकर BJP में शामिल होने पर प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, ‘इसका कोई एक कारण नहीं है। मेरा दम घुट रहा था, और मेरा अपमान किया जा रहा था। 13 मार्च को असम CEC की बैठक हुई थी। मुझे पता चला कि इमरान मसूद जैसे एक सांप्रदायिक नेता ने कहा कि मैंने जिस उम्मीदवार के खिलाफ आपराधिक गठजोड़ के सबूत दिए थे, और जिसके खिलाफ मैं बात कर रहा था, वह सब झूठा और मनगढ़ंत था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में, इमरान मसूद ने यह कहने की जुर्रत की कि प्रद्युत बोरदोलोई ने जो कुछ भी कहा, वह सब मनगढ़ंत था। वहां मौजूद APCC अध्यक्ष चुप रहे। इससे मुझे बहुत दुख हुआ।’

कुछ समय पहले असम कांग्रेस के  पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। चुनावों से ठीक बोरदोलोई का बीजेपी में शामिल होना राज्य की सियासत में हलचल मचा सकता है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial