पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान ने रचा इतिहास, देशभर में ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर पहुंचा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित जन-जन की सरकारजन-जन के द्वार अभियान ने नया इतिहास रच दिया है। यह कार्यक्रम देशभर में ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर पहुंचकर सुशासन और जनसेवा का मजबूत संदेश दे रहा है।

यह पहल अब केवल एक सरकारी योजना नहीं रह गई, बल्कि शासन को सीधे आम जनता के द्वार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। रिकॉर्ड संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलना इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाएं अब फाइलों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर हर नागरिक तक पहुंच रही हैं।

यह अभियान संवेदनशील प्रशासनपारदर्शी व्यवस्था और जनकेंद्रित कार्यशैली का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। सरकार की मंशा साफ है—समस्याओं का समाधान जनता के घर के पास, बिना अनावश्यक भागदौड़ के। जनसेवा के संकल्प और सुशासन के इस मॉडल ने उत्तराखंड को नई पहचान दी है और पूरे देश में एक मिसाल पेश की है

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial