तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव से पहले DMDK ने बदला पाला, डीएमके के साथ किया गठबंधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तमिलनाडु: विधानसभा चुनाव से पहले DMDK ने पाला बदल लिया है। आने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने DMK के साथ गठबंधन करने का ऐलान किया है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमडीके और एआईडीएमके ने साथ चुनाव लड़ा था। इसे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अभिनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके ने डीएमके गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है।

साल 2021 विधानसभा चुनाव में यह दल अकेले ही चुनाव लड़ा था और कोई सीट नहीं जीता पाया था। इस बार सत्ताधारी पार्टी के साथ गठबंधन कर डीएमडीके ने अपनी स्थिति मजबूत की है।

चेन्नई में डीएमके चीफ एमके स्टालिन से मिलने के बाद डीएमडीके की जनरल सेक्रेटरी प्रेमलता विजयकांत ने इस गठबंधन का औपचारिक तौर पर ऐलान किया। उन्होंने कहा, “हमने डीएमके के साथ अलायंस कर लिया है। हमारी पार्टी के कैडर भी यही चाहते थे। यह अलायंस तब बन जाना चाहिए था, जब कैप्टन विजयकांत जिंदा थे। सीटों की संख्या दोनों पार्टियों के इलेक्शन कमिटी बनाने और उस पर बातचीत करने के बाद तय की जाएगी। आज, हमने डीएमके के साथ अलायंस कर लिया है।” यह पहला मौका है, जब डीएमडीके ने डीएमके के साथ गठबंधन किया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial