पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की हुई मुलाकात, बड़े रक्षा सौदे पर डील की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं। मुंबई में लोकभवन में पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात चल रही है। भारत और फ्रांस के बीच हो रही डील, दोनों देशों की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी, इस वक्त दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। पीएम मोदी को भरोसा है कि दुनिया भर की तरक्की का रास्ता भारत और फ्रांस की डील से होकर गुजरता है।

इसकी नींव आज से 22 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदर ऑफ ऑल डील्स के जरिए रख दी थी। बता दें कि जिस राफेल लड़ाकू विमान ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में घुटनों पर ला दिया था, उस विमान की भी बड़ी डील इस बैठक के दौरान घोषित हो सकती है।

मैक्रों के इस दौरे के दौरान भारत-फ्रांस जॉइंट नेवल एक्सरसाइज, डिफेंस लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौते पर भी मुहर लग सकती है। साथ ही राफेल के मरीन वर्जन के दामों पर चर्चा होनी की संभावना है। इसके अलावा हेलीकॉप्टर, पनडुब्बी और जेट इंजन टेक्नोलॉजी पर समझौता हो सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्र AI इम्पैक्ट समिट और द्विपक्षीय शिखर बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। ये राष्ट्रपति मैक्रों की भारत की चौथी और मुंबई की पहली यात्रा है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial