हरिद्वार में पहली बार खाट जन चौपाल, सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहा- जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की प्राथमिकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जन चौपाल में हिस्सा लिया. श्यामपुर क्षेत्र स्थित आर्यनगर में मुख्यमंत्री ने साधु संतों के साथ मौजूद रहकर खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी. साथ ही धामी ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए. कार्यक्रम में भाजपा के तमाम विधायक, भाजपा नेता और प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री की जन चौपाल में हजारों की तादाद में जिले भर से आए लोग शामिल हुए. सीएम धामी ने कहा दूर क्षेत्र की जनता जो जिला मुख्यालय तक अपनी समस्याएं लेकर नहीं जा सकती ऐसे लोगों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. प्रदेश भर में आयोजित हो रहे तमाम कार्यक्रमों में 5 लाख से ज्यादा लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं. जिनका निराकरण भी कराया जा रहा है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हरिद्वार जिले के सीमांत क्षेत्र में अनेक किसान भाइयों और ग्रामीणों की समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें कइयों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया. मध्यकालिक और दीर्घकालिक समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया 17 दिसंबर से ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. जिनमें अनेक समस्याओं का समाधान हुआ. इस कार्यक्रम को बीस दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है. मुख्यमंत्री ने बताया बिजली, पानी, लाभार्थी योजनाओं और प्रमाण पत्रों से संबंधित समस्याओं का घरों में जाकर समाधान किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुख्य सेवक की चौपाल” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही का जीवंत प्रमाण है। सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार जनहित के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial