सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मैराथन का हुआ आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड समेत देश भर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं सरकारों के लिए एक बड़ी चिंता बनी हुई हैं, जिसको देखते हुए देश भर की जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके. हालांकि, वर्तमान समय में रोड सेफ्टी के साथ ही पर्यावरण संरक्षण भी काफी महत्वपूर्ण है, जिसको लेकर देहरादून में सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर मैराथन का आयोजन किया गया.

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के समीप मंगलवार को सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण मैराथन यानी Road safety and Green Earth Marathon का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया, जिसमें तमाम आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया.

मैराथन का फ्लैग ऑफ करने से पहले सीएम धामी ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई. दरअसल वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. यही वजह है कि भारत सरकार के साथ ही अन्य तमाम देश भी इस दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि ग्लोबल वार्मिंग की दिशा में बेहतर काम किया जा सके.

वहीं सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण मैराथन कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है. सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial