DGP के आदेश के बाद देहरादून में संदिग्धों की तलाश में ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’, पहले दिन 2,186 बाहरी लोगों का हुआ सत्यापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: डीजीपी के निर्देश पर अलर्ट मोड में आई दून पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. इसके लिए सोमवार सुबह से ही देहरादून जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया. पुलिस की अलग- अलग टीमों ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए कार्रवाई की. इसके साथ ही देहरादून एसएसपी ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये जिले में 20 चेकिंग प्वांइट निर्धारित किए हैं.

 अभियान के दौरान पुलिस ने 2,186 व्यक्तियों का सत्यापन किया. अनियमितता पाए जाने पर 191 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया. 19 लाख 10 हजार का जुर्माना वसूला गया. 28 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए 55 व्यक्तियों का चालान कर 13,250 रुपये का जुर्माना किया गया है।

डीजीपी के निर्देश अनुसार सोमवार से एक महीने का सघन सत्यापन अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के क्रम में सोमवार से जनपद के नगर और देहात क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस की अलग अलग टीमों ने संदिग्धों की तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुए उनकी तलाश की।

देहरादून के नए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया है कि-

डीजीपी के निर्देश पर जनपद के शहर और गांवों में सत्यापन अभियान चलाया गया गया. यह अभियान अगले एक महीने तक चलता रहेगा. इस दौरान संदिग्ध और बाहरी लोगों की तलाश की जाएगी.
-प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून-

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial