फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई पहुंचे, पीएम मोदी के साथ करेंगे अहम बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों 19 फरवरी तक अपने तय भारत दौरे के लिए मंगलवार को मुंबई पहुंचे. फ्रांस के राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी ब्रिगिट मैक्रों का महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई एयरपोर्ट गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा, “भारत आपकी यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। मुझे विश्वास है कि हमारी चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी और वैश्विक प्रगति में योगदान देगी। जल्द ही मुंबई और फिर दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्रिय मित्र।”

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों नेता ‘ईयर ऑफ इनोवेशन 2026’ लॉन्च करेंगे. यह दौरा वाइब्रेंट इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और रफ्तार देगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट किया.

यह दौरा पीएम नरेंद्र मोदी के बुलावे पर मैक्रों का देश का चौथा दौरा है. यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी लगातार तेजी का संकेत देता है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहयोग और नई टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया जाएगा.

मैक्रों के इस दौरे के दौरान सबसे अधिक चर्चा राफेल लड़ाकू विमानों के संभावित मल्टी-बिलियन डॉलर सौदे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर होने की उम्मीद है. रक्षा मंत्रालय और रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में 114 नए राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी है। लगभग ₹3.60 लाख करोड़ के इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत अधिकांश विमानों का निर्माण ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में ही किया जाएगा। वहीं नई दिल्ली में चल रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के मद्देनजर दोनों नेता आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर चर्चा करेंगे। संभावना है कि मैक्रों बुधवार और गुरुवार को इस मेगा इवेंट में शामिल होंगे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial