राहुल गांधी के भाषण पर आज भी लोकसभा में हंगामा, पेपर उछालने वाले 8 विपक्षी सांसदों को स्पीकर ने किया निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में आज भी राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने जैसे ही चीन का मुद्दा फिर से उठाना शुरू किया, वैसे ही सदन में हंगामा होने लगा। राहुल गांधी अपनी बात बोलने पर अड़े लेकिन स्पीच पूरी नहीं हो सकी। हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा।

इस बीच लोकसभा में सांसदों ने आसन की ओर पेपर के टुकड़े उछाल दिए। जब लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे जब चौथी बार शुरू हुई, तब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर उछालने वाले सांसदों को बाकी सत्र के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

जिसके बाद लोकसभा में कागज फेंकने वाले 8 विपक्षी सांसदों पर सख्त एक्शन लिया गया और स्पीकर ओम बिरला ने 8 सांसदों को पूरे सत्र के निलंबित कर दिया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial