भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ‘एपस्टीन फाइल और अडाणी की वजह से मोदी ने किया समझौता’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : कांग्रेस और प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सदन में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है और इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि विपक्ष के नेता को अपनी बात रखने की अनुमति नहीं दी गई.

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत अधिक दबाव है, और इसकी वजह से उन्होंने ट्रेड डील स्वीकार कर ली. उन्होंने कहा कि डील की वजह से भारत के किसानों और कृषि क्षेत्र को बड़ा नुकसान होगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एपस्टीन फाइल और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस की वजह से मोदी पर दबाव है. उन्होंने कहा कि एप्सटीन फाइल के बहुत सारे तथ्य अभी उजागर होने हैं, इसलिए मोदी अमेरिका की बात मानते जा रहे हैं, कहीं न कहीं वह कंप्रोमाइज्ड हैं.

राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी घबराए हुए हैं. पिछले कुछ महीनों से रुकी हुई डील पर कल रात नरेंद्र मोदी ने साइन कर दिया. उन पर बहुत दबाव है. नरेंद्र मोदी की छवि खराब हो सकती है. मुख्य बात यह है कि हमारे प्रधानमंत्री की छवि खराब हो गई है. जनता को इस बारे में सोचना चाहिए. पहली बार राष्ट्रपति के भाषण में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया गया. नरेंद्र मोदी जी ने इस व्यापार समझौते में आपकी मेहनत बेच दी है क्योंकि उनकी छवि खराब हो गई है. उन्होंने देश को बेच दिया है. नरेंद्र मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि जिन्होंने उनकी छवि बनाई, वही अब उसे बिगाड़ रहे हैं… अमेरिका में अडाणी पर केस चल रहा है, असल में यह मोदी जी पर ही केस है… एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है जो अमेरिका ने अभी तक जारी नहीं किया है. इसकी वजह से भी दबाव है. ये दो मुख्य दबाव बिंदु हैं. देश को यह समझना चाहिए.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial