यूपी- राज्य कर्मचारियों में मचा हड़कंप, योगी सरकार ने 68,236 कर्मचारियों का रोका वेतन, अपनी संपत्ति का नहीं दिया ब्यौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ:  योगी सरकार ने 68,236 राज्य कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इस फैसले से राज्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। वेतन रोकने के पीछे की वजह अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं देना है।

योगी सरकार ने सभी राज्य कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के आदेश दिए था। कर्मचारियों को ये ब्यौरा मानव संविदा पोर्टल पर 31 जनवरी तक अपलोड करना था, लेकिन 68,236 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया, जिसके बाद उनका वेतन रोक दिया गया।

योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि जब तक राज्य कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं देते, तब तक उनका वेतन रिलीज नहीं किया जाएगा। योगी सरकार के इस फैसले से राज्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial