राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में हंगामा, राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह और राजनाथ सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संसद के बजट सत्र में सोमवार को उस समय भारी हंगामा हो गया जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी बोल रहे थे. हंगामा इतना हुआ कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की मैगजीन का करते हुए दावा किया की चीन की सेना भारत की सीमा में घुस रही है। राहुल के इस बयान को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में एक प्रकाशित मैगजीन के Quote को बताने पर आपत्ति जताई, जो सदन के नियमों के विरुद्ध है। राहुल गांधी ने कहा कि उनका स्रोत प्रामाणिक है और इसमें पूर्व सेना जनरल (एमएम नरवणे) के अप्रकाशित संस्मरणों के Quote शामिल हैं। राहुल गांधी ने एमएम नरवणे की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास आए, चीन की सेना भारतीय क्षेत्र में घुसी। चीन के 4 टैंक भारतीय सीमा में घुस रहे थे। चीनी सेना के टैंक कैलाश रिज पर चढ़ रहे थे।

राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि राहुल गांधी संसद को गुमराह न करें। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता सदन के समक्ष वह पुस्तक प्रस्तुत करें जिसका वे हवाला दे रहे हैं, क्योंकि जिस पुस्तक का वे उल्लेख कर रहे हैं वह प्रकाशित नहीं हुई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को तब टोका जब उन्होंने लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित मैगजीन का हवाला देते हुए चीन का मुद्दा उठाया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “राहुल गांधी बिना प्रामाणिकता के बात न करें। वह एक मैगजीन की रिपोर्ट पढ़ रहे हैं। मैगजीन में कुछ भी लिखा जा सकता है। रक्षा मंत्री की बात का भरोसा करें। राहुल को किसने बताया कि चीनी टैंक आए थे। चर्चा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हो रही है।

अमित शाह ने कहा, तेजस्वी सूर्या ने अपने भाषण में विपक्ष के चरित्र या उनकी देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं उठाया है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial