सीएम योगी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, मांगा हिंदू होने का प्रमाण, 40 दिन का दिया अल्टीमेटम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और सरकार के बीच चल रहा तनाव और विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसकी वजह से शंकराचार्य प्रयागराज छोड़कर काशी आ गए हैं. काशी में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रयागराज में अगला स्नान न करने की भी घोषणा की है.

शंकराचार्य ने कहा ‘जो लोग मेरे साथ स्नान करना चाहते हैं, वह काशी आ सकते हैं. 1 तारीख माघ पूर्णिमा के दिन काशी में गौ माता की जयकारों से गंगा स्नान करके अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे.

इसके साथ ही शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर खुलकर जमकर हमला बोला.उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 40 दिन का वक्त दे रहे हैं. इस दौरान अपने हिंदू होने का प्रमाण दें. यह अवधि 10 मार्च को पूरी होगा. 11 मार्च को हम यह घोषित करेंगे कि मुख्यमंत्री हिंदू हृदय सम्राट है या फिर नकली हिंदू, जो भगवा पहनकर कालनेमि की शक्ल में लोगों को मूर्ख बना रहे हैं.’l

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘अभी तक देश में एक भेद बताया जाता था. देश की राजनीतिक पार्टियों में अंतर है. व्हाट्सएप में यह जानकारी दी जाती थी कि 1966 में जो सरकार थी, वह गौ हत्या बंद नहीं करना चाहती थी. इसलिए गौ भक्तों के ऊपर उन्होंने गोली चलवाई और धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज और उनके संत योगियो को परेशान किया गया. लेकिन अब जब हमने इस गौ माता की हत्या बंदी की आवाज को उठाई तो हमारे सहयोग में खड़े गौ भक्तों को सरकार परेशान कर रही है.

सरकार तरह-तरह के अत्याचार कर रही है. उस समय की सरकार और इस वक्त की सरकार में कोई अंतर नहीं है. इसलिए हमें गौ माता की हत्या बंद करने के क्रम में आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ता पूर्वक अपने कदम आगे बढ़ाने पड़ रहे हैं.’

शंकराचार्य ने आगे कहा,’ योगी आदित्यनाथ और उनके सहयोगी रामभद्राचार्य आदि इस समय घेरा बनाकर गौ हत्या की बंदी करने की मांग करने वालों पर तरह-तरह का आक्रमण कर रहे हैं. यह योजना बना रहे हैं और भविष्य में और भी कर सकते हैं. हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि इन सबसे विचलित हुए बिना गौ माता की रक्षा की जो आवाज उठाते रहेंगे. इसको परिणाम तक ले जाने के लिए प्रतिष्ठा आंदोलन चलाते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे. इनके द्वारा किए जा रहे जो भी अत्याचार होंगे, उनको सहेंगे, लेकिन हम आगे बढ़ेंगे और वह स्थिति उत्पन्न करेंगे जो देश का जनमानस लंबे वक्त से चाह रही है. गौ माता की हत्या बंद होनी चाहिए और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए’.

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, ‘हम कहना चाहते हैं कि हम धर्म सत्ता के लोग आप जितनी भी बार हमारी परीक्षा करना चाहते हैं कर लीजिए, हम उसका बुरा नहीं मानेंगे. जितना प्रमाण मागेंगे हम देंगे, लेकिन प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया है. अब आपको (सीएम योगी) प्रमाण देना होगा कि आप क्या है, आपको यह प्रमाण देना होगा कि आप हिंदू हैं कि नहीं? अगर कोई हिंदू होगा तो हिंदू राजा होते हुए गौ हत्या नहीं होगी. आप इस समय शासन सत्ता में बैठे हैं, बहुत लंबा समय हो चुका है, आपके शासन सत्ता में गौ माता की हत्या भी हो रही है और बढ़ भी रही है. इसलिए आप पर सवाल है कि आप बताएं कि आप कैसे हिंदू हैं?’

40 दिनों के अंदर आप गौ भक्त हिंदू होने का प्रमाण दीजिए. अगर आप प्रमाण नहीं दे पाते हैं तो आप हिंदू असली नहीं नकली होंगे. आप कालनेमि है, पाखंडी ढोंगी है और दिखावे के लिए आप सिर्फ भगवा वस्त्र पहन रहे हैं. आप दिखावे के लिए ही अपने आप को हिंदू कह रहे हैं. राष्ट्र माता का दर्जा गौ माता को मिले, इसको लेकर हमारी लड़ाई केंद्र सरकार से चल रही है. लेकिन यूपी सरकार काम कर रही है और हमारी आवाज को बंद करवाने के लिए पुलिस लाठियां चला रही हैं. हमारे ऊपर और फिर भी आप पुलिस को एक शब्द भी नहीं बोलते हैं इससे यह स्पष्ट है कि पुलिस को आपके निर्देश मिले थे और आप शाबाशी भी दे रहे हैं.’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial