महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती में हुआ हादसा, लैंडिंग के समय विमान हुआ क्रैश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है . महाराष्ट्र के बारामती में विमान हादसा हुआ है. हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. लो विजिबिलिटी की वजह से लैंडिंग के वक्त प्लेन क्रैश हुआ. बारामती में सुबह 8:45 बजे हादसा हुआ.

अजित पवार मुंबई से बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे. उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

यह चार्टर प्लेन पूरा जलकर राख हो गया है. बारामती पहुंचने के तीन-चार किमी. पहले ही यह विमान क्रैश हो गया. रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं.

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर जताया दुख:

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”

पीएम मोदी ने कहा, “श्री अजीत पवार जी जननेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर गहरा जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एक कर्मठ व्यक्ति के रूप में उनका व्यापक सम्मान था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों एवं वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी सराहनीय था। उनका असामयिक निधन अत्यंत स्तब्ध और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

ममता बनर्जी ने जताया दुख:

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “अजित पवार के अचानक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध हूं! महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके सहयात्रियों की आज सुबह बारामती में एक भयावह विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है, और मुझे गहरा शोक का अनुभव हो रहा है। उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित, और स्वर्गीय अजित जी के सभी मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial