अखिलेश यादव का बयान, BJP का मुकाबला सिर्फ ममता बनर्जी ही कर सकती हैं, बंगाल में भाजपा की हार पक्की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पर हमला बोला. बता दें कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ राज्य सचिवालय नबन्ना में लंबी बैठक की. वहीं, खबर है कि, सीएम ममता बनर्जी एसआईआर का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि, मौजूदा राजनीतिक हालात में ममता बनर्जी ही भाजपा के खिलाफ मुख्य चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि, पूरे देश में एक ममता बनर्जी ही हैं, जो भाजपा से आंख में आंख डालकर लड़ रही हैं. उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी जिस हिम्मत से लड़ रही हैं, वही भाजपा का सामना करने का एकमात्र तरीका है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इसी संघर्ष से भाजपा को हराना मुमकिन है.

भाजपा बांटने वाली राजनीति करती है, वे नफरत फैलाते हैं, लेकिन बंगाल के लोग उस नफरत को नकार देंगे. उन्होंने कहा कि, लोग राजनीति में बंटवारा करना चाहते हैं, वे बंगाल में कामयाब नहीं होंगे. आने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों का अंदाजा लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हार पक्की है.ता है. लेकिन यहां इसका उल्टा हो रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने निर्वाचन आयोग और भाजपा मिलकर वोटर लिस्ट से आम लोगों के नाम हटाने की साजिश कर रही है. उन्होंने इस प्रक्रिया की तुलना NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिजन्स) से की. उन्होंने कहा कि, एसआईआर की आड़ में, एनआरसी की तरह आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. उनका मकसद वोटर्स की मदद करना नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में वोट हटाना है.

अखिलेश यादव ने कहा कि, सेंट्रल एंजेसियों पर हमला बोलते हुए कहा कि, शायद देश में SIR के नाम पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परेशान किसी को नहीं किया गया होगा. उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी ने ईडी को हरा दिया है. उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना मजाकिया अंदाज में कहा कि, वे पेन ड्राइव वाली घटना का दर्द नहीं भूल सकते.

अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा बांटने वाली राजनीति करती है, वे नफरत फैलाते हैं, लेकिन बंगाल के लोग उस नफरत को नकार देंगे. उन्होंने कहा कि, लोग राजनीति में बंटवारा करना चाहते हैं, वे बंगाल में कामयाब नहीं होंगे. आने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों का अंदाजा लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हार पक्की है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial