अजित पवार के निधन पर PM मोदी से लेकर तमाम नेताओं ने जताया दुख , ममता ने की जांच की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत हो गई. अजित पवार के निधन से देश में शोक की लहर है.

इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई. अजित पवार की आकस्मिक मृत्यु से राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है  पीएम मोदी से लेकर ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर जताया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बहुत स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। इस गहन शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।”

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, “अजित पवार के अचानक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध हूं! ममता बनर्जी ने कहा है कि इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए।”

अजित पवार का निधन अत्यंत पीड़ादायक- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं। समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार जी के निधन की खबर बहुत चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। यह एक ऐसे नेता का असामयिक निधन है जिनका राजनीतिक करियर लंबा और उज्ज्वल होने वाला था। इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवार जिस अपार दुख से गुजर रहा होगा, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मैं पूरे पवार परिवार, उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर कहा कि महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी एवं अन्य सदस्यों का निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !

वहीं BSP सुप्रीमो मायावती ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता श्री अजित पवार जी का आज बारामती में विमान हादसा में हुई मौत अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनकी पार्टी के लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial