बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के 11 साल पूरे होने पर PM मोदी ने किया पोस्ट, एक कन्या 10 पुत्रों के समान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ के 11 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने एक खास पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को सुभाषित का एक श्लोक याद दिलाया, जिसमें कहा गया है कि एक कन्या 10 पुत्रों के समान होती है। जो पुण्यफल एक व्यक्ति को 10 पुत्रों के पालन-पोषण से मिलता है, वही फल उसे केवल एक कन्या के पालन-पोषण से मिल जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट पर PM मोदी ने कहा,

PM मोदी ने पोस्ट किया, ‘कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं। दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्। यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया।’

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’  केंद्र सरकार का एक सामाजिक अभियान है, जिसकी शुरुआत 22 जनवरी 2015 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लड़कियों के अस्तित्व, शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial