अहमदाबादः उत्तरायण के रंग में रंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, परिवार संग उठाया पतंगबाजी का आनंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को मकर संक्रांति के मौके पर अपने परिवार और यहां नारनपुरा इलाके के लोगों के साथ पतंगबाजी का आनंद उठाया.

अमित शाह अपने क्षेत्र के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे, जहां पारंपरिक उत्साह और खुशी के साथ उत्तरायण मनाया गया मकर संक्रांति को गुजरात में ‘उत्तरायण’ भी कहा जाता है. बता दें कि हर साल अमित शाह मकर संक्रांति अपने कार्यकर्ताओ के साथे अपने घर मनाते है. यह क्रम आज भी उन्होने बरकरार रखा. अमित शाह के साथ पतंग उड़ाते समय कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा गया. पूरा माहौल उत्तरायण के रंगों में रंग गया.

इस मौके पर शहर भाजपा के नेता और प्रधान भी मौजूद थे. इससे पहले अमित शाह ने परिवार के साथ अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथजी के मंदिर में दर्शन किये, और गौ माता की पूजा भी की. शाह ने अपनी पत्नी सोनलबेन और बेटे जय शाह के साथ मकर संक्रांति के रीति-रिवाजों के तहत मंदिर में एक गाय को चारा भी खिलाया.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial