अमित शाह ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- अभी हार से थको मत; बंगाल और तमिलनाडु में भी हार पक्की है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं. उन्होंने अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ रुपये के अलग-अलग विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. अहमदाबाद शहर के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों के लिए ज़रूरी वेस्टर्न ट्रंक मेन लाइन प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस के द्वारा एसआईआर का मुद्दा उठाये जाने पर तंज कसा.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि जनता का प्रतिनिधि अपने काम के लिए ज़िम्मेदार होता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में और पूरे देश में यह वर्क कल्चर बनाया है. उन्होंने कहा कि यह समझने के बजाय राहुल गांधी SIR समझने में लग गए हैं जो उनका काम नहीं है.

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- “राहुल बाबा, अभी हार से थको मत. आप बंगाल और तमिलनाडु में भी हारने वाले हैं, यह पक्का कर लें. 2029 में भी मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial