IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को दी मात, तीसरे टी20 में 7 विकेट से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है। भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर एडन मार्करम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 117 रन बनाए. भारत ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर हासिल कर लिया.

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल आए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 60 रन जोड़े. भारत के पहला झटका अभिषेक के रूप में लगा. वो 18 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 35 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौट. उनके बाद शुभमन गिल 28 बॉल में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे. टीम के लिए कप्तान सूर्या ने 12 रनों का योगदान दिया. तिलक वर्मा 26* और शिवम दुबे 10* ने भारत को जीत दिला दी. अफ्रीका के लिए कार्बिन बॉश, मार्को जानसेन और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स आए. टीम इंडिया के लिए पहली सफलता पहले ही ओवर में आई. जब अर्शदीप सिंह ने हेंड्रिक्स को शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. इसके साथ ही अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वो अब तक पावर प्ले में 48 विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 47 विकेट भारत के लिए पावर प्ले में हासिल किए थे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial