क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी ने किया खुलासा, पति की तारीफ करते हुए दूसरे खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री और रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में एक सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने अपने पति की तारीफ करते हुए बाकी टीम इंडिया के खिलाडियों पर गंभीर् आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी विदेशी दौरों के दौरान कई तरह के नशे करते हैं. लेकिन उनके पति रविंद्र जडेजा ने कभी भी ऐसी कोई आदत नहीं अपनाई है.

रिवाबा ने ये बातें एक पब्लिक रैली में कीं, उन्होंने क्रिकेटरों की आदतों के बारे में कहा कि जब वो विदेशी दौरे करते हैं तो वे लोगों की नजरों से दूर होते हैं और उस दौरान जो चाहें कर सकते हैं. लेकिन जडेजा के आसपास का माहौल ऐसा होने के बावजूद उन्हें कोई बुरी लत नहीं है.

रिवाबा ने अपने दावे में कहा, ‘मेरे पति, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा को क्रिकेट खेलने के लिए लंदन, दुबई जैसे कई शहरों और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जाना पड़ता है. इसके बावजूद, आज तक उन्होंने किसी भी तरह के नशे या बुरी आदत को छुआ तक नहीं है, क्योंकि वह अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं. बाकी टीम… सभी बुरी आदतों में शामिल हैं, लेकिन उन पर कोई रोक नहीं है.’ 

रिवाबा को इस तरह का आरोप लगाने के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है. और लोग उनके बयान की कड़ी निंदा कर रहे है।  लेकिन अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial