दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी पहुंचे भारत, हजारों लोगों ने आधी रात को कोलकाता में किया सुपर स्टार का शानदार स्वागत, एक झलक पाने को बेताब दिखे फैंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार को भारत दौर के लिए कोलकाता पहुंच गए। मेसी ने सुबह तड़के कोलकाता में कदम रखा।हज़ारो फैंस उनका दीदार करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उनके आने पर पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कोलकाता फुटबॉल को सबसे ज्यादा प्यार करने वाले भारतीय शहरों में हैं। यही वजह है कि कोलकता में सुपर स्टार का शानदार स्वागत किया गया। एक झलक पाने को फेंस् बेताब नज़र आये।

GOAT इंडिया टूर 2025 के नाम से होने वाली ये मेस्सी की भारत यात्रा 2011 के बाद पहली बार है. वो अपने स्ट्राइक पार्टनर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के टीम के साथी रोड्रिगो डी पॉल के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान  वह कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली की यात्रा करेंगे. इस दौरान वो मुख्यमंत्रियों, कॉर्पोरेट नेताओं, बॉलीवुड हस्तियों और आखिर में सोमवार 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे.

मेसी की एक झलक पाने के लिए देर रात ही हजारों प्रशंसक एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। उनके आने पर सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर इस शहर में अलग ही उत्साह देखने को मिला है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial