हरियाणा की चार बॉक्सरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित, सभी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता था मेडल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में भारत को मेडल दिलाने वाली 4 महिला बॉक्सरों को बुधवार को सम्मानित किया. इन बॉक्सरों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित किया गया था. वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 4 से 14 सितंबर तक इंग्लैंड के लीवरपुर में हुई थी.

इस चैंपियनशिप में रोहतक जिला के रुड़की गांव की मीनाक्षी हुड्डा और भिवानी जिला की बॉक्सर जैस्मिन लंबोरिया, पूजा रानी बोहरा व नूपुर श्योराण ने मेडल हासिल किए थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बॉक्सरों के साथ पंच के साथ फोटो करवाया. बता दें कि वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जैस्मिन और मीनाक्षी ने गोल्ड मेडल जीता था. वहीं नूपुर ने सिल्वर मेडल और पूजा रानी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इनकी इसी उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति ने चारों को सम्मानित किया है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial